चक्रवाती तूफान ‘AKVAN’ से जन सुरक्षा हेतु उपायुक्त ने जिले में सतर्कता एवं एहतियाती तैयारियां सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
सरायकेला-खरसावां, 19 नवंबर 2026,
गुरुवार (भाग्य सागर)
चक्रवाती तूफान ‘AKVAN’ के मद्देनजर उपायुक्त द्वारा प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिले में सतर्कता एवं एहतियाती तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

सम्बन्धित सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील, निचले एवं जलजमाव तथा बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। समय पूर्व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध आवश्यक संसाधनों एवं तैयारियों की समीक्षा करने, नदी, नाला, पुल-पुलिया एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, आमजनों को मौसम संबंधी चेतावनियों से अवगत कराने के साथ अनावश्यक आवागमन से बचने एवं सुरक्षित स्थानों पर रहने के प्रति जागरूक करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

उपायुक्त द्वारा आम जनों से अपील की गई है कि चक्रवाती तूफान ‘AKVAN’ के मद्देनजर मौसम संबंधी आधिकारिक चेतावनियों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों, नदी-नालों तथा पुल-पुलियों के आसपास जाने से बचें। तेज हवा एवं खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा पेड़ों, बिजली के खंभों एवं जर्जर संरचनाओं के पास खड़े होने से बचें। किसी भी आपात स्थिति अथवा अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें।


