झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन तीन दिवसीय दौरे पर, आज विक्रमपुर पहुंचे
राजनगर प्रखंड , डुमरडीहा पंचायत के ग्राम विक्रमपुर में आज झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे , गरम जोशी के साथ पारंपरिक नृत्य करते हुए एवं फूलमाला के साथ स्वागत किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा बुथ स्तरीय कार्यक्रम कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के लिए जीत के मंत्र दिए।

बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू हुए जहां अपने कार्यकर्ताओं को ट्रिप देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नाकामी को गिराया और अपनी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताए। मुख्यमंत्री ने सभी बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होते हुए अपने बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया और झारखंड के 14 सीटों पर जीत का भरोसा दिलाया।
