Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर – कलियुगी बेटे ने जमीन विवाद में मां-बाप पर किया भुजाली से हमला, मां की मौत, पिता गंभीर हालत में

राजनगर : सरायकेला जिला के राजनगर थाना अंतर्गत कांकी गांव से दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है , जहां एक कलियुगी बेटे ने जमीन विवाद में अपनी बुढ़ी मां और नेत्रहीन पिता पर जानलेवा हमला कर दिया , जिसमें मां यशोमती प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है , सूचना पर पहुंची राजनगर थाना पुलिस ने घायल पिता यादव प्रधान को राजनगर सीएचसी पहुंचाया हालांकि उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है, वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी पुत्र राजेंद्र प्रधान का अपने पिता से संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था , वह जमशेदपुर में काम करता है , मंगलवार को गांव में हरि संक्रिर्तन चल रहा था इसी दौरान वह अपने गांव आया और भुजाली से अपने मां-बाप पर हमला कर दिया , इस घटना में मां की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है , वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *