Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के दलाईकेला में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत दलाईकेला भाजपा के शक्ति केंद्र में भाजपा पश्चिमी भाग के प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र के अंतर्गत सभी बुथ अध्यक्ष एवं समिति के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य रूप से पश्चिम भाग के भाजपा प्रभारी अमित केसरी ने कहा कि झारखंड के हर वर्ग और हर क्षेत्र की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ हैं चुनाव का बिगुल बज चुका है इसीलिए सभी बुथ को और मजबूत करने के लिए लग जाएं उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश का सम्मान और स्वाभिमान आर्थिक उन्नति और देश की प्रगति के लिए होगा ।

दलाई केला पंचायत की प्रभारी विश्वजीत प्रधान ने कहा कि पंचायत के अंतर्गत सभी बुथ अध्यक्ष एवं सदस्यों से अपील किया कि अपने-अपने बुथ मैं सदस्यों के साथ बैठक करें और भारत सरकार से जो भी लाभ योजना लाभान्वित हुए हैं संपर्क कर अभियान में घर-घर लोगों से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट देने का निमंत्रण पत्र दिया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता से किए गए एक-एक वायदे की पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में विकास का मार्ग आगे बढ़ा है इसमें खूंटी संसदीय क्षेत्र भी शामिल है भाजपा इस बार लोकसभा में सदस्यों की संख्या 400 पार करेगी। उत्तराखंड अध्यक्ष प्रशांत महंत ने कहा की संगठन मजबूत करने में अपना पूरा जोर लगाए जब पार्टी मजबूत होगी तो उससे जुड़ा प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूत होगा। बुथ के सभी अध्यक्ष एवं सदस्यों से कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भारतीय जनता पार्टी संगठन से जोड़ें और बुथ कमेटी को मजबूत करें उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत के लिए कोई मुख्य बातें बताइए।

प्रशांत महतो ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं अधिक से अधिक वोटरों को मतदान स्थल पर ले जाने का कार्य करेंगे सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां जनता को बताएं। प्रखंड सांसद प्रतिनिधि विवेकानंद प्रधान दलाईकेला पंचायत के संयीजक निरंजन तांती , सह सयीजक राधा मंडल एवं पंचायत के शक्ति केंद्र के अंतर्गत सभी बुथ अध्यक्ष एवं सदस्य गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *