Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बंदगांव थाना क्षेत्र से 3 करोड़ का अवैध डोडा बरामद

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस में बंदगांव थाना क्षेत्र से 21.62 क्विंटल अवैध डोडा बरामद किया है, जिसका बाजार मूल्य करीब 3 करोड़ बताया जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर द्वारा चक्रधरपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने शनिवार की रात में बंदगाँव थाना बरजो से कुल 92 बोरा अवैध डोडा बरामद किया।

अवैध डोडा तस्करी करने के उद्देश्य इक्कठा किया गया था। अवैध डोडा का कुल वजन 21 क्विंटल 62 किलोग्राम है। इसका बाजार मूल्य लगभग 3,24,30,000/- रूपये होता है। पुलिस ने इस मामले में बंदगाँव थाना मामला भी दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *