झारखंड स्टेट कैडेट जूनियर एवं सीनियर कराटे चैंपियनशिप संपन्न , पश्चिमी सिंहभूम के कराटेकारों ने 8 पदकों पर जमाया कब्जा
चाईबासा- स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वधान में झारखंड स्टेट कैडेट, जूनियर एवं सीनियर कराटे चैंपियनशिप रांची के खेल गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस चैंपियनशिप में वेस्ट सिंहभूम चाईबासा की ओर से 8 चयनित कराटेकारो ने इस चैंपियनशिप में शामिल हुए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 8 पदको पर कब्जा जमाया। जिसमें 3 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक शामिल है।

इस चैंपियनशिप में जितने वाले गोल्ड मेडलिस्ट कराटे कारों को 8 मई से लेकर 12 मई तक देहरादून उत्तराखंड में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा ,स्टेट कराटे चैंपियनशिप के अवसर पर अध्यक्ष हंसी मानस सिंहा कार्यकारी सचिव सेंसाई एजाज असदक सेंसाई शशि पांडे ,सेंसाई नरेंद्र सिंहा, सेंसाई रंजीत मेहता , सेंसाई पंकज कुमार सिंह, सेंसाई धनंजय श्रीवास्तव , सेंसाई दुर्गा प्रसाद, सेंसाई मदन एवं अन्य स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के ऑफिशियल भी उपस्थित थे यह जानकारी स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष सेंसांई पंकज कुमार सिंह ने दी।

चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले कराटे कारों में
जूनियर बालिका काता वर्ग में सृष्टि पाट पिंगुवा ने स्वर्ण पदक एवं इसी वर्ग के कुमीते वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया, अंडर 21 बालिका कुमीते वर्ग में सरेशवी जारिका ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर 21 बालक -67 केजी कुमीते वर्ग में राजा घोष ने स्वर्ण पदक एवं सीनियर- 67 केजी पुरुष कुमीते वर्ग में राजा घोष ने रजत पदक प्राप्त किया, सीनियर- 45 केजी पुरुष वर्ग में ऋतिक देवगम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।- 45 केजी महिला वर्ग कुमीते में स्नेहा सलोमी बालमुचू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया इस सफलता पर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम के पदाधिकारी गन एवं अन्य गनमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दी एवं हर्ष व्यक्त किया ।
