Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उत्कल सम्मेलनी के अनुरोध पर ओडिशा सरकार ने निशुल्क वितरण के लिए भेजी किताबें

उत्कल सम्मेलनी केन्द्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर अदेत्य कुमार पात्रा एवं उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र नाथ सत्पथी के निर्देशानुसार पुर्वी सिंहभूम शाखा उत्कल सम्मेलनी के पर्यवेक्षक श्री जयराम दासपात्रा एवं सचिव प्रदीप कुमार दास ने ओडिशा के मयुरभंज ज़िले के बहलदा प्रखंड के शिक्षा अधिकारी श्री भुतनाथ सीट से पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के ओड़िआ साहित्य एवं व्याकरण के 10892 किताबें संग्रह किया जो बहरागोड़ा, पोटका, जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां एवं पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर के विभिन्न ओड़िआ विद्यालयों में निशुल्क वितरण किया जाएगा।

उनके साथ सरायकेला खरसावां जिले के सुपरवाइजर श्री सुशील कुमार षाडंगी , बहरागोड़ा के शिक्षक श्री प्रणब कुमार उपाध्याय, एवं श्री गुणधर बारीक भी शामिल थे। यह किताबें ओडिशा सरकार ने उत्कल सम्मेलनी के माध्यम से निशुल्क वितरण के लिए भेजा है। पुर्वी सिंहभूम जिले के श्री जयराम दासपात्रा, पश्चिम सिंहभूम जिले के लिए श्री सरोज प्रधान तथा सरायकेला खरसावां जिले के सुशील कुमार षांडगी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


आज इसी क्रम में श्री जयराम दासपात्रा ने पोटका प्रखंड में श्री बासुदेव रणा को 650 किताबें सौंपी जिसे पोटका प्रखंड के विभिन्न ओड़िआ विद्यालयों में निशुल्क वितरण किया जाएगा। सिदो-कान्हू ओड़िआ विद्यालय बागानटोला परसुडीह में 350 किताबें, त्रिलोचन विद्यापीठ, छोलागोडा, सारजामदा में 200 किताबें, गोलमुरी उत्कल समाज में 100 किताबें एवं टुईलाडुंगरी ओड़िआ विद्यालय में 50 किताबें वितरण किया गया। बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न ओड़िआ विद्यालय में वितरण करने के लिए कुल 2500 किताबें भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *