Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कॉपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

# POLL DAY 25 MAY 2024

स्ट्रॉंग रूम निर्माण, ईवीएम रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, बेरिकेडिंग, साइनेज, पार्किंग, ट्रैफिक प्लान आदि की समीक्षा कर पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कॉपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर से तीन विधानसभा क्षेत्र 47-जुगसलाई, 48-जमशेदपुर पूर्वी एवं 49-जमशेदपुर पश्चिमी की पोलिंग पार्टिंयां डिस्पैच की जाएंगी। साथ ही मतदान उपरांत सभी विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम की रिसिविंग एवं मतगणना भी यहीं होगी। कॉलेज परिसर में की जा रही तैयारियों का जायजा जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा लिया गया। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर में बनाये जा रहे अलग-अलग स्ट्रॉंग रूम, चुनाव सामग्री का वितरण, ईवीएम वीवीपैट का रखरखाव, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, परिसर की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक प्लान, सीसीटीवी, ईवीएम रिसिविंग प्लान की समीक्षा किया ।

साथ ही आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग, पोलिंग पार्टियों की सुविधा के लिए साइनेज लगाने का निर्देश दिए । रिजर्व, माइक्रो ऑब्जर्वर, मेडिकल टीम की बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर निर्देशित किया । वहीं XLRI में भी वाहनों की पार्किंग को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सुरक्षात्मक तैयारी के साथ-साथ संबंधित पदाधिकारी को ईवीएम के डिस्पैच, रिसिंविग और मतगणना को लेकर निर्देश दिया गया है । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी आवश्क बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है। निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से चुनाव संपन्न कराना लक्ष्य है, इसी कड़ी में सभी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा ।

मौके पर सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, एडीसी श्री रोहित सिन्हा, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, डीटीओ श्री धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, डीएसपी ट्रैफिक, थाना प्रभारी तथा अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *