झारखंड मुक्ति मोर्चा ने की जमशेदपुर लोकसभा सीट और गांडेय विधानसभा सीट के प्रत्याशी की घोषणा

जमशेदपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार का इंतजार हुआ खत्म, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। बहरागोड़ा विधायक समीर महंती जमशेदपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी बने। समीर महंती ने कहा जिम्मेवारी के लिए तैयार हैं । इसके साथ ही कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया है। दोनों प्रत्याशियों की सूचना एक साथ की गई है । झामुमो के केन्द्रीय महासचिव के हस्ताक्षर से ऐलान किया गया है।

