चांडिल : नेशनल हाईवे पर भयंकर हादसा, कांदरबेड़ा चौक हर समय देती हैं हादसे को आमंत्रण
सरायकेला – खरसवां : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र का नेशनल हाईवे खतरनाक साबित हो रहा है। फोरलेन होने के बाद इस सड़क पर वाहनों की रफ्तार सातवें आसमान पर होती हैं। गलती से भी किसी वाहन के सामने आ जाने या टकराने से जान गंवाना तय है। लेकिन, कभी कभी ऐसा भी सड़क हादसा देखने को मिलता है, जहां “जाको राखे साईंया मार सको न कोय” वाली कहावत चरितार्थ होती हैं।
आज चांडिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 33 कांदरबेड़ा चौक के समीप भयंकर सड़क हादसा हुआ। हालांकि, इसमें किसी तरह की मानवीय क्षति नहीं पहुंची है। बताया जा रहा है कि शाम करीब तीन बजे कांदरबेड़ा चौक के समीप एक होटल में खड़ी एक मोटरसाइकिल को इंडिगो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली कार में एक महिला व चालक के अलावा अन्य कोई नहीं था। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।
बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली इंडिगो कार रांची की ओर से जमशेदपुर जा रही थी। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। वहीं, अनियंत्रित होकर कार ने ईंटों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है बाइक सवार जमशेदपुर के बारीडीह निवासी हैं जो घूमने के लिए हाइवे की ओर आया हुआ था। इस दुर्घटना में किसी ने की मानवीय क्षति नहीं हुई हैं लेकिन मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए हैं और इंडिगो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, सूचना मिलने पर चांडिल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
Seraikela-Kharswan: The National Highway of Chandil police station area of the district is proving to be dangerous. After being fourlane, the speed of vehicles on this road is on the seventh sky. Even accidentally coming in front of a vehicle or hitting it is certain to lose life. But, sometimes such a road accident is also seen, where the proverb “Jako rakhe saiya maar sako na koi” comes true.
Today a terrible road accident took place near National Highway 33 Kandarbeda Chowk of Chandil police station area. However, there has been no human damage in it. It is being told that at around 3 pm, an Indigo car hit a motorcycle parked in a hotel near Kandarbeda Chowk. Apart from a woman and the driver, there was no one else in the car that hit. The collision was so fierce that the motorcycle was blown away.
It is being told that the Indigo car that collided was going to Jamshedpur from Ranchi. During this, he hit the bike parked on the roadside. At the same time, being uncontrolled, the car hit the bricks. It is being told that the bike rider is a resident of Baridih in Jamshedpur, who had come towards the highway for a walk. There was no human damage in this accident but the motorcycle was blown up and the Indigo car was also damaged. After the accident, the local people informed the police. On the other hand, on getting the information, the Chandil police reached the spot and investigated the matter.
