Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

टाटा स्टील के कर्मचारी ने अपने क्वाटर में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के गणेश पूजा मैदान के सामने टाटा स्टील के क्वार्टर में मनीष दास नामक एक ब्यक्ति ने कमरे में फांसी लगाकर किया आत्महत्या , घर के लोग शादी समारोह में पूना गए थे .वहीं घटना की सुचना मिलने पर कदमा थाना के पुलिस मौके पहुँची और मामले की जाँच मे जुटी, वहीं आस पास के लोगो भी बड़ी संख्या पहुंचे ।

आत्महत्या की सूचना बाहर तब आई जब घर के अंदर से एक दुर्गंध बाहर आने लगा और आसपास के लोग चिंतित होने लगे और पुलिस को सूचित कर मामले का पता लगाने को कहा जहा पुलिस पहुंच जब जांच में जुटी तो पता चला एक कमरे में एक युवक फांसी लगा लटका है। हालाकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नही हो सका है मगर पुलिस जांच में जुटी है पुलिस के अनुसार जल्द वारिए अधिकारी इस मामले से जुड़ेंगे और खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *