सरायकेला : लीगल एड डिफेंस कार्यालय का एक वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सरायकेला लीगल एड डिफेंस कार्यालय का एक वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल राधेश्याम साह के द्वारा वर्ष 2023 में किए गए लीगल एड के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान किए।

बताया गया कि अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का सदस्य हो, महिला या बालक हो, शारीरिक अथवा मानसिक रूप से अक्षम हो, आपदाग्रस्त व्यक्ति हो, औद्योगिक श्रमिक, बंदी हो या गरीब व्यक्ति, जिसकी वार्षिक आय तीन लाख से कम हो को निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र व्यक्ति हैं व व्यक्तियों के विरुद्ध दांडिक कार्रवाई संस्थित की जाने पर इस कार्यालय के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार,एडीजे थ्री, एसडीजीएम, सीजीएम, डीएलएसए सेक्रेटरी,ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, सरायकेला,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात महतो,उपाध्यक्ष ओमप्रकाश,अधिवक्ता केपी दुबे, जीवानंद पंडा,भीमसिंह कूदादा,डिप्टी लीगल एड काउंसिल सुनीत कर्मकार व सहायक नील भार्गव समेत अन्य उपस्थित थे।
