सरायकेला: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को किया गया निलंबित, कुमार क्रान्ति प्रसाद बने प्रभारी
सरायकेला जिला व्यवहार न्यायालय सरायकेला में उच्च न्यायालय के आदेश से एडीज थ्री कुमार क्रांति प्रसाद को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का प्रभार सोंपा गया है। न्यायालय परिषर में वकीलों के बिच चल रही चर्चाओं के अनुसार वर्तमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार को किसी कारण से उच्च न्यायालय द्वारा निलंबित करने की सूचना है। हालांकि उन्हें निलंबित क्यों किया गया है इसकी जानकारी फिलहाल प्राप्त नहीं हो सकी है. सरायकेला व्यवहार न्यायालय के वकीलों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखी जा रही है. विजय कुमार सरायकेला के पहले ऐसे पीडीजे होंगे जिन्हें निलंबित किया जाएगा.
No Bite
