Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के तेलायडीह में श्री श्री हरि संकीर्तन महायज्ञ 24 प्रहर का आयोजन

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत तेलायडीह गांव में श्री श्री हरि संकीर्तन महायज्ञ 24 प्रहर का आयोजन पूरे विधि विधान पूर्वक पूजा प्रारंभ हुआ। इसी क्रम में खरसावां विधानसभा क्षेत्र भ्रमण करते हुए रात को तेलायडीह गांव में श्री से हरि संकीर्तन में jlkm केंद्रीय महासचिव पांडू राम हाईबुरु, ( सिरजन) अपने पार्टी के प्रखंड पदाधिकारी एवं पंचायत पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ उपस्थित होकर भगवान हरि के चरणों में मत्था टेक कर खरसावां क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

संकीर्तन में भगवान हरि का नाम जाप किया। संकीर्तन का आयोजन से गांव भक्तमय हो गया संकीर्तन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव पांडू राम हाईबुरु ने कहा कि ऐसा आयोजन प्रत्येक गांव में होना चाहिए ताकि भगवान राम और कृष्ण के नाम के उच्चारण से वातावरण शुद्ध और भक्तमय हो जाए और लोगों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। इस कार्यक्रम में उपस्थित खरसावां प्रखंड के सचिव महेश महतो, उपाध्यक्ष मनोज बनर्जी, प्रखंड मीडिया प्रभारी सुमित महतो, आकाश प्रधान, सत्या महतो, अर्जुन महतो, रेबु महतो दीपक बीइपाई, रामजीवन साहू ललित महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *