Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में शादी समारोह में भोज खाने के बाद दर्जनों बीमार

सरायकेला जिला के खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुडीह गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने वाले दर्जनों लोगों की तबीयत शादी के भोज खाने के बाद बिगड़ गई है, जिनमें से अधिकांश लोगों को ज्यादा तबीयत खराब होने पर सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बीते रात खरसावां के बुरुडीह गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुए गांव के सैकड़ो लोग समेत परिजन खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए, आशंका जाहिर की जा रही है कि फूड पॉइजनिंग के चलते सभी की तबीयत बिगड़ी है।

भोज खाने के महज़ कुछ ही घंटे बाद लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ना शुरू हो गई, जिसमें उल्टी दस्त के मरीज शामिल थे। कुछ लोगों को देर रात सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जबकि गुरुवार सुबह तकरीबन 36 लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा. है इसके अलावा बुरुडीह गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप करते हुए भोज खाने के बाद तबीयत बिगड़ने वाले लोगों का इलाज शुरू किया है ,जबकि कुछ अन्य अपने स्तर से गांव में घर पर रहकर इलाज करवा रहे हैं।

बुरूडीह के गांव में शादी समारोह में भोज खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से बीते देर रात से अब तक 56 लोगों का इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है ,इनमें अधिकांश लोग गांव के हैं। जबकि कुछ शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार भी हैं, सदर अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि आमतौर पर शादी ब्याह में बनने वाला खाना इन्होंने खाया, जिसके बाद तबियत बिगड़ गई है, इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तबीयत बिगड़ने पर सभी लोगों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *