सालखन ने 5 राज्यों में आंदोलन की दी चेतावनी, बोले- मरांग बुरू की रक्षा आदिवासी अस्तित्व और पहचान के लिए जरूरी
जमशेदपुर, संवादसूत्र: पुरलिया में बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने आदिवासी हित में रेल व सड़क जाम आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो पांच राज्यों में चक्का जाम आंदोलन चलाया जाएगा।
सालखन मुर्मू ने कहा कि झारखंड के पारसनाथ पहाड़ आदिवासियों के ईश्वर मरांग बुरु वास करते हैं, जिसे जैन धर्मावलंबियों ने हड़प लिया है। हेमंत सरकार ने 5 जनवरी को भारत सरकार को भेजे पत्र के द्वारा इसे जैनियों को सौंपने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर आदिवासियों के पक्ष को मुख्यमंत्री ने बिल्कुल दरकिनार कर दिया है। दुनिया भर के आदिवासियों के साथ बड़ा धोखा किया है। यह आदिवासियों के लिए अयोध्या के राम मंदिर से कम महत्वपूर्ण नहीं है। मरांग बुरू की रक्षा आदिवासी अस्तित्व, पहचान और हिस्सेदारी की रक्षा है।
पारसनाथ को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान ने 17 जनवरी को जमशेदपुर से मारंग बुरू बचाओ भारत यात्रा शुरू किया है। आज यात्रा का नौवां दिन है। पुरुलिया में प्रेस कांफ्रेंस के बाद बलरामपुर में आदिवासी प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस भारत यात्रा का नेतृत्व सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू और केंद्रीय संजोजक सुमित्रा मुर्मू कर रहे हैं। सालखन देश के विभिन्न राज्यों के आदिवासी बहुल जिलों में जिलेवार जनसभा करेंगे और आदिवासी जनता को जागरूक करेंगे।
Jamshedpur, Samvadsutra: While giving a press conference in Purlia on Wednesday, former MP Salkhan Murmu has warned of rail and road jam movement in the interest of tribals. He said that if his demands are not met, chakka jam movement will be launched in five states.
Salkhan Murmu said that Marang Buru, the god of Parasnath Pahad tribals of Jharkhand resides, which has been usurped by the followers of Jainism. Hemant Sarkar has done the work of handing it over to the Jains through a letter sent to the Government of India on 5th January. He said that the Chief Minister has completely sidelined the side of the tribals on this matter. They have cheated the tribals all over the world. It is no less important to the tribals than the Ram temple in Ayodhya. Defense of Marang Buru is defense of tribal existence, identity and stake.
Adivasi Sengel campaign has started Marang Buru Bachao Bharat Yatra from Jamshedpur on January 17 regarding Parasnath. Today is the ninth day of the journey. After the press conference in Purulia, Adivasi Pratinidhi Sabha was organized in Balrampur. During this, the speakers said that Sengel’s national president, former MP Salkhan Murmu and central coordinator Sumitra Murmu are leading this India tour. Salkhan will hold district-wise public meetings in tribal-dominated districts of different states of the country and create awareness among the tribal people.
