Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पोटका के टांगराईन में आयोजित षड़श प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन संपन्न

पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना के टांगराईन हरि दास बाबाजी सार्वजनिक संकीर्तन संघ द्वारा आयोजित षड़श प्रहर व्यापी हरि नाम संकीर्तन का दधी कीर्तन कुंज विलास के साथ शुक्रवार को समापन कि घोषणा हुई।


इस अखंड हरि नाम संकीर्तन का शुभारंभ 2 मई को हुई थी। लगातार दो दिन तक 7 कीर्तन मंडली ने क्षेत्र के लोगों को भक्तिमय किया। समापन समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी रामचंद्र टुडू ने कहा इस कलियुग में हरि नाम ही उद्धार का एक मात्र सहारा है। मौके पर हल्दीपोखर पूर्वी कि मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने बताई सांसारिक जीवन में सत्कर्म, परोपकार, एवं जिवों के प्रति दया कि भावना रखनी चाहिए तभी भगवान कि प्राप्ति होगी।

समापन के समय दधी कीर्तन में महिलाओं कि काफी भीड़ देखी गई कारण दधी कीर्तन के बाद दधी हंडी को फोड़ा जाता है जिसके टुकड़े को घर में रखना शुभ संकेत माना जाता है।
उसके बाद धुलट में युवाओं व बच्चों ने खुब मजा लुटाए।
समापन समारोह में जयहरी सिंह मुंडा,सुबल दास, उज्वल कुमार मंडल, शिवचरण सरदार , मंगल पान, गोवर्धन पात्र, चित्रांगद मंडल, सुमित, सुब्रत, उघ्रेशन, घासीराम, विद्या धर, पंकज,पियुष ,अमित, श्यामल आदि सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *