किताडीह में पानी की भारी किल्लत, स्थानीयों ने जलापूर्ति के लिए चंदा कर लगवाया नया मोटर पंप
जमशेदपुर के पोटका विधानसभा अंतर्गत किताडीह मस्जिद रोड इन दिनों पानी की समस्या को लेकर काफी चर्चा में चल रहा था आपको बता दे जमशेदपुर के पोटका विधानसभा में आने वाली किताडीह क्षेत्र जो भीष्म गर्मी के दौरान यहां के ग्रामीण पीने के पानी को लेकर कुछ दिनों से भटक रहे थे वहीं स्थानीय समाज सेवी रोशन खान ने बताया हमें लगातार सूचना मिल रही थी कि किताडीह मस्जिद रोड में पानी की भारी किल्लत चल रही है।

उन्होंने बताया इतनी घनी आबादी पर सिर्फ सरकार के योजना के तहत एक जल मीनार लगाया गया है जो वह भी कई दिनों से टूट-फूट कर विचित्र पड़ी हुई है वही खान ने बताया 1 वर्ष पूर्व यानी 1 मई 2023 को झारखंड सरकार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग डी०एम०एफ०टी० मद् से जमशेदपुर प्रखंड के किताडीह पंचायत में पडने वाली उतरी किताडीह में करीब सात लाख रुपये की लागत से इस जलमिनर का निर्माण कराया गया था और वर्तमान विधायक संजीव सरदार के द्वारा फीता काटकर बस्ती वासी के सामने उद्घाटन कर पानी की समस्या ना होने की बात कही थी। मगर इस जलमिनार का उद्घाटन होने के कुछ दिनों के बाद से ही समस्याओं का सिलसिला चालू हो गया आए दिन इस जलमिनार में कुछ ना कुछ समस्या देखने को मिलती है वही स्थानीय महिला ने बताया अभी कुछ दिनों से जल मीनार पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ था।

उन्होंने बताया यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर कोई भी बड़े आला अधिकारी इसका सूद नहीं ले रहे हैं आज हम सबों के द्वारा स्थानीय समाजसेवी रोशन खान को इसकी जानकारी देते ही एक्शन में दीखे और तुरंत जाकर ठप पडे जलमीनार को देख कर जल्द मरम्मत करवाने की बात कही वही मिस्त्री को बुलवाकर जब जांच करवाया गया तो मिस्त्री ने पंप जल जाने की बात कही जिसका खर्च करिब 25 हजार रुपए लगेंगे.तभी इसको संज्ञान में लेकर आस पड़ोस में चंदा कर नया पंप लगवाया गया.जहां बस्ती के लोगो को पानी की समस्याओं का अब दिक्कतें नहीं होगा।
