Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

कुचाई में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन खरसावां विधानसभा प्रभारी अशोक सारंगी ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं को जनसंपर्क कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां की जानकारी देने की कहा साथ ही विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार के प्रति लोगों को सचेत रहने की अपील की। कुचाई भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने कहां की आदिवासी की सामाजिक विकास के लिए आदिवासी मंत्रालय भाजपा सरकार ने बनाई देश में आदिवासियों के सम्मान के रूप में एक आदिवासी राष्ट्रपति को बनाया इससे बड़ा आदिवासियों का सम्मान किसी ने नहीं क्या है।

उन्होंने कहा खरसावां विधानसभा के लोगों को हमेशा कांग्रेस, झामुमो ने धोखा दिया और क्षेत्र में विकास नहीं किया कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सिर्फ वोट के समय आते हैं और लोगों को धोखा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासी लोगों के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं केंद्र सरकार बहुत योजना चल रही है देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने 10 वर्ष में बहुत सारे कार्य किये है। वही इस बार खूंटी लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी माननीय अर्जुन मुंडा को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए संकल्प लेने की सभी कार्यकर्ता को अपील किया।

इस मौके पर खरसावां विधानसभा चुनाव सह संयीजक प्रदीप सिंह देव, लखीराम मुंडा, डुमु गीप, कृष्णा सीय, दुलाल स्वासी, लाबुराम सीय, सत्येंद्र कुम्हार, नागेशवर पांडे, घनश्याम मुंडा, कांडे सुबरुई, अश्विनी सिंह देव, मधु दास, संतोष प्रधान, मनीषा, गुरा सीय, खरसावां विधानसभा प्रभारी श्री आशोक सडांगी, मंडल अध्यक्ष श्री मंगल सिंह मुंडा, संयोजक श्री प्रदीप सिंह देव, लखीराम मुंडा, महामंत्री घनश्याम मुंडा, नगेशवर, पांडे, सत्येंद्र कुम्हार,अशवनी कु०सिंह देव,मनीषा समाज, डुमू गोप, आसु मुंडा, राहुल दास, मधु दास, बबलू (उर्फ कृष्ण सोय) सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *