रघुनाथपुर में एनडीए की महिला मोर्चा की सभा की तैयारी पूरी
चांडिल : रांची लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में अधिक मतदान कराने के लिए नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर में एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ की जीत सुनिश्चित करने के लिए 15 मई को रघुनाथपुर टुसू मेला मैदान में भाजपा – आजसू महिला मोर्चा का सभा आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी किया गया। सभा में अधिक संख्या में महिलाओं की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विचार विमर्श किया गया। भाजपा के ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी दिनेश कुमार, लोकसभा चुनाव संयोजक मधुसुदन गोराई, चंद्रमोहन दास, प्रियांशु शेखर तिवारी, भोलानाथ सिंह, देवाशीष राय, आजसू प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर सिंह सरदार, राजाराम महतो, अनिता पारित, सुलोचना प्रमाणिक, पदमलोचन महतो, प्रशांत आदित्यदेव, आलोक कुमार, पवित्र कुमार महतो, आदि उपस्थित थे।
