ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में भाजपा नेता सह युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद राय ने किया जनसम्पर्क
ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव चुनिडीह, सलगाडीह, चिपड़ी, तिरुलडीह, लांबा, कुटाम, मोदीडीह धुंदडीह, बांधडीह में भाजपा नेता सह युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद राय ने जन सम्पर्क कर फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगाते हुए रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी माननीय श्री सजंय सेठ जी के लिए वोट दिलाने की अपील की।

उन्होंने मोदी सरकार के उत्कृष्ट योजनाओं की महत्ता को जागरूक करते हुए रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी माननीय श्री सजंय सेठ जी के लिए वोट दिलाने की अपील की। उन्होंने जनता से मोदी सरकार के प्रयासों को समर्थन देने की अपील की और उन्हें पुनः सत्ता में लाने का महत्व बताया।

विनोद राय ने कहा, आज हम सबको यह देखने को मिल रहा है कि मोदी सरकार ने हमारे देश को नया दिशा देने के लिए कठिन परिश्रम किया है। हमें इस परिश्रम को समर्थन देना चाहिए और एक बार फिर मोदी सरकार को सत्ता में लाने का फैसला करना चाहिए। श्री राय ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और मोदी सरकार के उत्कृष्ट नेतृत्व के समर्थन में योगदान दें।
