Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही हड़कंप, बड़ी गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स।

शेयर बाजार: इन्फो एज के शेयरों में 121 अंकों (2.00%) की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि ब्रिगेड एंटरटेनमेंट के शेयर 52 हफ्तों की उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Stock Market: वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों के कारण बुधवार सुबह घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 282.04 अंक (0.38%) की गिरावट के साथ 74,864.78 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 112.25 अंक (0.49%) गिरकर 22,785 पर खुला। मंगलवार को सेंसेक्स 220.05 अंक गिरकर 75,170.45 पर और निफ्टी 44.30 अंक घटकर 22,888.15 पर बंद हुआ था।

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में आईआरसीटीसी, इन्फो एज, जीएनएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और जीएमआर एयरपोर्ट के शेयरों का कामकाज गिरावट के साथ शुरू हुआ. इनमें इन्फो एज के शेयरों में सबसे अधिक 121 अंक यानी 2.00 की बड़ी गिरावट देखी जा रही है. वहीं, नाल्को, जुबिलेंट फूड, केनरा बैंक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, वोडाफोन आइडिया, ग्रिंडवेल नॉर्टो और ब्रिगेड एंटरटेनमेंट के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है. इनमें ब्रिगेड एंटरटेनमेंट के शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचकर कारोबार कर रहे हैं.

दुनिया के दूसरे बाजारों का हाल
इस दौरान दुनिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो अमेरिकी शेयर बाजार डाऊ जोंस में कमजोरी का रुख बना हुआ है. एशिया के दूसरे बाजारों में जापान का निक्केई और हांगकांग के हेंगसेंग में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा, बहुमूल्य धातुओं के बाजार में सोना भी कमजोर हो गया है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1.82 अंक या 0.08 फीसदी गिरकर 2,357.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. इसके साथ ही, क्रूड ऑयल और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. क्रूड ऑयल 0.19 फीसदी गिरकर 80.13 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है, तो ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.25 फीसदी गिरकर 84.44 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है.

Stock Market: Info Edge shares have witnessed the biggest fall of 121 points (2.00%), while Brigade Entertainment shares are trading at 52-week high.

Stock Market: Due to weak signals from global markets, a huge fall was seen in the domestic stock market on Wednesday morning. Bombay Stock Exchange (BSE) Sensex opened at 74,864.78, down 282.04 points (0.38%). The National Stock Exchange (NSE) Nifty opened 112.25 points (0.49%) lower at 22,785. On Tuesday, Sensex fell 220.05 points to close at 75,170.45 and Nifty fell 44.30 points to 22,888.15.

Fall in shares of these companies
Among Sensex listed companies, shares of IRCTC, Info Edge, GNFC, Mahindra & Mahindra, HDFC Bank and GMR Airport started with a decline. Among these, the biggest fall of 121 points i.e. 2.00 is seen in the shares of Info Edge. At the same time, shares of NALCO, Jubilant Food, Canara Bank, Hindustan Aeronautics, Vodafone Idea, Grindwell Norto and Brigade Entertainment are showing strength. Among these, shares of Brigade Entertainment are trading at a high of 52 weeks.

Condition of other markets of the world
During this time, if we talk about other markets of the world, there is a weak trend in the American stock market Dow Jones. In other markets of Asia, a big decline is also being seen in Japan’s Nikkei and Hong Kong’s Hang Seng. Apart from this, gold has also become weak in the precious metals market.
In the international market, gold has fallen by 1.82 points or 0.08 percent to reach $ 2,357.99 an ounce. Along with this, a decline has also been recorded in the prices of crude oil and Brent crude. Crude oil has fallen by 0.19 percent to the level of $ 80.13 per barrel, while the price of Brent crude has fallen by 0.25 percent to the level of $ 84.44 per barrel.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *