Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पदमपुर से दस दिनों से लापता युवक पश्चिम बंगाल के उलुबेडिया रेलवे स्टेशन पर मिला सकुशल

खरसावां थाना क्षेत्र के पदमपुर तेलीसाई गांव से विगत 10 दिनों से लापता युवक सुमित सिंह पश्चिम बंगाल के उलूबेडिया रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिल गया युवक 19 मई से लापता था। उलुबेडिया रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे वापस घर ले आए।

खरसावां के पदमपुर तेलीसाई गांव के 32 वर्षीय सुमित सिंह 19 मई को सुबह आमदा साप्ताहिक हाट के लिए घर से निकला था देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई युवक अंतिम बार राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर देखा गया था इसके बाद आसपास के गांव तथा सभी रिश्तेदारों के यहां संपर्क किया गया पर नहीं मिला अनहोनी के आशंका से परिजनों ने 20 म ई को खरसावां थाना में युवक के लापता होने का मामला दर्ज कराया था वही लापता युवक सुमित सिंह की घर वापसी पर परिजनों ने खुशी की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *