भीषण गर्मी का कहर, लू की चपेट में आकर बीच बाजार महिला की हुई मौत

सरायकेला : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली ऑफिस के पास बुधवार को भीषण गर्मी के चलते एक महिला की मौत हो गई, मृत महिला की उम्र तकरीबन 50 वर्ष है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। आदित्यपुर बिजली ऑफिस के पास शाम तकरीबन 5:30 बजे, महिला को भटकते हुए देखा गया था,कुछ देर बाद महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला को बेहोश गिरा देखा स्थानीय लोगों ने उसे खुले स्थान पर ले जाकर लेटाया ,तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद लोगों ने आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृत महिला के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है कि महिला आदित्यपुर बस्ती डी रोड जाने का रास्ता लोगों से पूछ रही थी। बता दे की आदित्यपुर में मंगलवार को 43 डिग्री तापमान रहा जहां दिनभर गर्मी का प्रकोप देखने को मिला है।
