Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर में ट्रांसफार्मर का फेज बदलने के दौरान व्यक्ति को लगा करंट का झटका, एमजीएम में भर्ती

राजनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शोभापुर गांव निवासी की सुबह ट्रांसफार्मर का फे ज बदलने के दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जहां जख्मी हालत में परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। करंट का झटका प्रकाश मुर्मू 28 वर्ष को लगा है। वह गांव में ही खेती-बाड़ी का काम करता है। वहीं उसे डॉक्टर अनु ने बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि घर पर बिजली नहीं थी। तभी प्रकाश ट्रांसफार्मर का पेज बदले चला गया। इस दौरान ही उसे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल इसका इलाज एमजीएम में बर्न यूनिट में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *