Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला द्वारा ORS और ठंडा पानी बोतल का किया गया वितरण

झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश श्री रमाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 4 जून 2024 को मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति में राहगीरों एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों, ट्रैफिक में तैनात पुलिस, ऑटो चालकों इत्यादि को ORS और ठंडा पानी बोतल का वितरण किया गया|

ज्ञात हो कि jhalsa,ranchi द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है| सचिव तौसीफ मेराज ने स्वयं अपने हाथों से पुलिस कर्मियों, ऑटो चालकों इत्यादि के बीच ठंडा पानी बोतल और ओ आर एस का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के माध्यम से यह अभियान सरायकेला जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम कर चलाया जा रहा है ताकि राहगीरों जरूरतमंदों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके साथ ही सिविल सर्जन सरायकेला को भी यह कहा गया है की मेडिकल फैसिलिटी और ORS, ऐसे लोगों को उपलब्ध करावें जिससे गर्मी इस भीषण गर्मी से लोगों का कुछ बचाव हो सके ।

मौके पर सिविल कोर्ट के सहायक धर्मेंद्र कुमार, सहायक अनुराग कवि , मनोज प्रजापति, सुमन गोडसोरा पर पारा लीगल वॉलिंटियर्स सुषमा उरांव, प्रदीप दास और राजकुमार कैबर्त,बिट्टू प्रजापति , कुमुद रंजन महतो ,तारा पाठ सरकार समाजसेवी एवं लॉ छात्र चिराग मिश्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *