मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का निर्देश: माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करें, अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाएं
रांची: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और अवैध माइनिंग पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाएं।
यह सुनने में अच्छा है कि सीएम चंपाई सोरेन ने माफियाओं और अवैध माइनिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात की है। अवैध माइनिंग और माफियाओं का साम्राज्य बना रहना गठजोड़ के विकास को रोक सकता है। इस तरह के कदम सुरक्षा और विकास को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण होते हैं।
AD

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिया कि माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. अफीम की खेती पर रोक लगाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.
रांची: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का निर्देश – विधि-व्यवस्था सुधारने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की प्राथमिकता
रांची: झारखंड में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मंगलवार को राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पर आयोजित हाईलेवल मीटिंग में स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि माफिया और पेशेवर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उनमें भय पैदा हो।
इसके अलावा, अवैध माइनिंग पर हर हाल में रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ग्रामीण इलाकों में अफीम की खेती को बढ़ावा देने वाले बाहरी तत्वों और इसकी खेती और वितरण में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अफीम की खेती पर प्रतिबंध लगाना सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में शामिल है।
आदिवासियों को जमीन पर दिलाएं दखल
सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि अनुसूचित जनजाति से जुड़ी जमीन के उन मामलों में आदिवासियों को जमीन पर दखल दिलाना सुनिश्चित करें जिसमें कोर्ट की डिग्री हो चुकी है. एससी- एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द करें. इसके तहत दर्ज मामले पेंडिंग नहीं रहें, इसका विशेष ध्यान दें और इसकी मॉनिटरिंग गंभीरता के साथ हो.
शहीद जवानों के आश्रितों को जल्द दिलाएं सरकारी लाभ
अफसरों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि उग्रवादी घटनाओं में शहीद जवानों के आश्रितों को सरकार की ओर से दिए जाने वाले सभी लाभ जल्द दिलाना सुनिश्चित करें. नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस कैंप की वजह से लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखें. इलाकों में गश्ती व्यवस्था को अधिक से अधिक सुदृढ़ करें. इसकी निरंतर निगरानी करते रहें.

तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर करें कार्रवाई
सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि पंजाब-हरियाणा से शराब की खेप आने और अवैध शराब की बिक्री से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है. अवैध शराब की बिक्री को नियंत्रित करने के लिए सभी समुचित कदम उठाएं. राज्य के कई शहरों में स्कूल-कॉलेज के आसपास ड्रग्स की अवैध बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसे में अवैध मादक पदार्थों और उसकी तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करें.
अवैध माइनिंग पर रोक लगाएं अधिकारी
झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने अफसरों से कहा कि अवैध माइनिंग की घटनाओं से झारखंड की छवि खराब होती है. अवैध माइनिंग पर हर हाल में रोक लगाएं. बिना चालान के माइनिंग की ढुलाई करने वाले वाहन मालिकों पर कानूनी कार्रवाई करें. जहां लीज दें वहीं खनन हो. इसे सुनिश्चित करें. आवंटित भूमि के अलावा अन्य आस-पास की भूमि पर खनन कार्य नहीं चलना चाहिए. अगर ऐसा होता है तो जांच कर खनन कंपनियों पर कार्रवाई करें.
बालू घाटों की संख्या बढ़ाएं और अवैध बालू उठाव पर लगाएं रोक
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्त पंचायत वाले बालू घाटों को चिन्हित कर उनकी संख्या बढ़ाएं. बालू की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के लिए पहल करें. अवैध बालू उठाव पर हाल में नियंत्रित करें.
Ranchi: Chief Minister Champai Soren has given strict instructions to the officials to take strict action against the mafia and stop illegal mining with immediate effect.
It is good to hear that CM Champai Soren has talked about strict action against mafias and illegal mining. Illegal mining and the existence of mafia empires may hinder the development of the alliance. Such steps are important in ensuring security and development.

Jharkhand CM Champai Soren held a meeting with the officials and directed them to take strict action against the mafia. Banning opium cultivation is the priority of the state government.
Ranchi: Chief Minister Champai Soren’s instructions – priority to improve law and order and stop illegal activities.
Ranchi: Improving law and order in Jharkhand is the top priority of the state government. Chief Minister Champai Soren made it clear in the high-level meeting held on Law and Order in the state on Tuesday that any kind of negligence in crime control will not be tolerated. He directed the officials to identify the mafia and professional criminals and take strict legal action against them so as to create fear among them.
Apart from this, instructions were also given to stop illegal mining at all costs. The Chief Minister stressed that external elements promoting opium cultivation in rural areas and those involved in its cultivation and distribution should be identified and strict action should be taken against them. Banning opium cultivation is one of the special priorities of the government.
Provide intervention to tribals on land
CM Champai Soren said that it should be ensured that the tribals get interference on the land in those cases of land related to Scheduled Tribes in which the court degree has been done. The cases registered under SC-ST Act should be executed as soon as possible on priority basis. The cases registered under this should not remain pending, special attention should be paid to this and its monitoring should be done with seriousness.

Provide government benefits to the dependents of martyred soldiers soon
While giving instructions to the officers, Chief Minister Champai Soren said that they should ensure to provide all the benefits given by the government to the dependents of soldiers martyred in militant incidents soon. Take full care that people do not face any kind of problem due to police camps in Naxal affected areas. Strengthen the patrolling system in the areas as much as possible. Keep monitoring it continuously.
Take action by running a campaign against smugglers
CM Champai Soren said that the government is losing revenue due to the arrival of liquor consignments from Punjab-Haryana and sale of illegal liquor. Take all appropriate steps to control the sale of illicit liquor. Cases of illegal sale of drugs are continuously coming to light around schools and colleges in many cities of the state. In such a situation, take strict action by running a campaign against illegal drugs and those who smuggle them.
Officials should stop illegal mining
Jharkhand CM Champai Soren told the officers that incidents of illegal mining tarnish the image of Jharkhand. Ban illegal mining at all costs. Take legal action against vehicle owners who transport mining without challan. Mining should happen only where lease is given. Make sure of it. Apart from the allotted land, mining work should not be carried out on the surrounding land. If this happens then investigate and take action against the mining companies.

Increase the number of sand ghats and stop illegal sand lifting
Chief Minister Champai Soren said that the Deputy Commissioner Panchayat of all the districts should identify the sand ghats and increase their number. Take initiative to ensure availability of sand. Recently control illegal sand lifting.
