Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

11 वीं JPSC की मुख्य परीक्षा (मेंस) का रास्ता साफ, याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज

Ranchi: 11 वीं JPSC की मुख्य परीक्षा (मेंस) का रास्ता साफ हो गया है. दरअसल 11 वीं JPSC की मुख्य परीक्षा पर रोक के लिए आयोग द्वारा संशोधित मॉडल आंसर जारी किया गया था. संशोधित मॉडल आंसर जारी होने के बाद आयोग ने रिजल्ट भी जारी कर दिया था.

जिसपर आपत्ति जताते हुए जया कुमारी, सिद्धार्थ सौरभ, विवेक गुप्ता, ध्रुव कुमार एवं अन्य ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जिन अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी वह परीक्षा में असफल रहे थे. प्रार्थियों की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए मुख्य परीक्षा (मेंस) पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डा एस एन पाठक की कोर्ट में हुई. JPSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल और प्रिंस कुमार ने बहस की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *