Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

योग, शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करता है – मनोज चौधरी

फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज

भाजपा नेता सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पतंजलि के जिला प्रतिनिधि मनोज कुमार चौधरी ने सभी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई। वे BJP, RSS, मारवाड़ी युवा मंच, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के द्वारा आयोजित विभिन्न योग शिविरों में शामिल होकर सबो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है, और पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात है। योग, शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करता है। योग, जीवन के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है।

योग हमारे जीवन में पाश्चाकृत प्रवृत्ति से बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के लिए हम सभी को और अधिक सक्षम बनाता है।आज के दिन, हम सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करने का आग्रह करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *