अब आपकी समस्याओं का समाधान घर बैठे ही हो सकता है।
आप घर बैठे सड़क, नाली निर्माण, सफाई, जलापूर्ति, होल्डिंग, अवैध निर्माण और नक्शा, अतिक्रमण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्ट्रीट लाइट लगाने आदि से संबंधित समस्याओं और सुझावों को टोल फ्री नंबर पर रिपोर्ट कर सकते हैं।

अशोक झा, जमशेदपुर।
आप अब घर बैठे सड़क, नाली निर्माण, साफ-सफाई, जलापूर्ति, फॉगिंग, पीएम आवास (शहरी), मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, फुटपाथ विक्रेताओं से संबंधित, होल्डिंग, अवैध निर्माण व नक्शा, अतिक्रमण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्ट्रीट लाइट लगाने और मरम्मत जैसी समस्याओं को टोल फ्री नंबर पर रिपोर्ट कर सकते हैं। अब आपको अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पास जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह सेवा नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा कॉल सेंटर के माध्यम से प्रदान की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत, पीजीएमएस पोर्टल के माध्यम से अब तक कुल 83,169 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 82,050 शिकायतों का समाधान पूर्ण किया गया है।
कैसे करे शिकायत
नगर निकायों में रहने वाले लोग टोल फ्री नंबर 1800-120-2929, व्हाट्सएप /एसएमएस – 7633928444, वेबसाईट- pgms.dmajharkhand.in, ईमेल- info@dmajharkhand.in के माध्यम से घर बैठे अपनी शिकायत और सुझाव दर्ज करा सकते हैं. नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा राज्य के सभी नगर निकायों में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए पीजीएमएस संचालित किया जा रहा है. लोक शिकायत प्रबंधन प्रणाली ( पब्लिक ग्रिवेंस मैनेजमेंट सिस्टम )(पीजीएमएस) दिसंबर दिसंबर 2016 से जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद सहित राज्य के सभी 49 नगर निकायों के साथ ही राज्य के क्षेत्रीय विकास प्राधिकारों में भी संचालित है. जिसके जरिये नागरिक सेवाओं से जुड़ी किसी भी समस्या पर सार्वजनिक अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज करा सकते हैं. एक नजर में पीजीएमएस पोर्टल में दर्ज शिकायत, समाधान, लंबित संख्या पर 31 मई 2024 तक नगर निकाय का नाम — दर्ज शिकायत – समाधान, लंबित – प्रतिशत में दरजमशेदपुर अक्षेस — 2075 — 2030 — 45 — 97

मानगो नगर निगम — 3657– 3639 –18 — 99जुगसलाई नगर परिषद — 1017– 1009 — 08– 99
आदित्यपुर नगर निगम — 3277 –3203 — 74 — 97कपाली नगर परिषद — 542 — 541– 01 –99
चाकुलिया नगर पंचायत — 312 — 309 –03 –99सरायकेला नगर पंचायत — 318 — 317– 01– 99
चक्रधरपुर नगर परिषद — 792 –792– 00–100चाईबासा नगर परिषद — 618 — 611– 07–98
You can report problems and suggestions related to road, drain construction, cleanliness, water supply, holding, illegal construction and map, encroachment, birth-death certificate, installation of street lights etc. on the toll free number sitting at home.
Ashok Jha, Jamshedpur.
Now sitting at home, you can check roads, drain construction, cleanliness, water supply, fogging, PM Awas (Urban), Chief Minister Shramik Yojana, related to footpath vendors, holding, illegal construction and map, encroachment, birth-death certificates, installation of street lights. And problems like repairs can be reported on the toll free number. Now you do not need to go to the authorities with your problems, because this service is being provided by the Directorate of Urban Administration, Urban Development and Housing Department through a call center. Under this process, a total of 83,169 complaints have been registered so far through the PGMS portal, out of which resolution of 82,050 complaints has been completed.

how to complain
People living in municipal bodies can register their complaints and suggestions from home through toll free number 1800-120-2929, WhatsApp / SMS – 7633928444, website- pgms.dmajharkhand.in, email- info@dmajharkhand.in. PGMS is being operated by the Urban Development and Housing Department, Government of Jharkhand in all the municipal bodies of the state for quick execution of the problems related to schemes, programs and civic facilities run under the Urban Development and Housing Department. Public Grievance Management System (PGMS) has been implemented since December 2016 in all 49 municipal bodies of the state including Jamshedpur Axis, Mango Municipal Corporation, Jugsalai Municipal Council, Adityapur Municipal Corporation, Kapali Municipal Council as well as regional development authorities of the state. Also operated in. Through which citizens can lodge complaints with public officials on any problem related to services. At a glance on the number of complaints, solutions, pending registered in PGMS portal till 31 May 2024 Name of Municipal Body – Complaints registered – resolution, pending – recorded in percentage Jamshedpur Axis — 2075 — 2030 — 45 — 97
Mango Municipal Corporation — 3657- 3639 –18 — 99Jugsalai Municipal Council — 1017- 1009 — 08- 99
Adityapur Municipal Corporation — 3277 –3203 — 74 — 97 Kapali Municipal Council — 542 — 541- 01 –99
Chakulia Nagar Panchayat — 312 — 309 –03 –99Seraikela Nagar Panchayat — 318 — 317- 01- 99
Chakradharpur Municipal Council — 792 –792- 00-100 Chaibasa Municipal Council — 618 — 611- 07-98

