राजनगर बकरी चोरी कर भाग रहे कार सवार युवकों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा, चार बकरियां सहित दो युवकों को किया पुलिस के हवाले
गुरुवार को ग्रामीणों ने केसरगड़िया के समीप से बकरी चोरी कर भाग रहे दो कार सवार युवकों को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हुंडई आई -10 कार संख्या JHO5 CH0-2387 पर सवार दो युवक चाईबासा की ओर से आ रहे थेl ग्रामीणों ने उन्हें बकरी चोरी करते देख लिया था ग्रामीणों ने आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी और भाग रहे कार सवार युवकों का पीछा करना शुरू किया। ग्रामीणों ने भाग रहे कर सवार युवकों को पत्थरबाजी भी की।

इसी दौरान केसर गाढियां के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। जिसे ग्रामीणों ने धर दबोचा और उसमें से चार बकरियां को भी बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में लगातार क्षेत्र में बकरी चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। ग्रामीण बड़े जतन से खस्सी, बकरी पलते हैं मगर बकरी चोरों की नजर सड़क पर चल रहे बकरियों पर होती है और वह आते जाते खासी बकरियों को चुरा ले भागते हैं। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
