तितिरबिला के बाईपास सड़क निर्माण कार्य को आज ग्रामीणों ने रोका
सरायकेला से राजनगर, उड़ीसा सीमा तक सड़क निर्माण में सरायकेला प्रखंड के तितिरबिला गांव में बायपास सड़क निर्माण कार्य अभिलंब रोकने को लेकर दिनांक 26 जून 2024 को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि जिला प्रशासन जबरदस्ती कार्य कर रहा है। इस पर अभिलंब रोक लगाने की मांग की।

ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे इंदर हेंब्रम ने कहा कि उक्त बायपास सड़क के निर्माण के लिए पूर्ण रूप से जमीन का अधिग्रहण नहीं हुआ है और नहीं ग्राम सभा से पारित किया गया है। प्रशासन ग्रामीणों को झूठे केस में फंसा जा रहा है मौके पर राज बांकिरा अंजलि चकी , हेमेंद्र हांसदा , मेचो टोपनो , लिटा मानसिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

लेकिन आज प्रशासन साथ में रहकर सड़क निर्माण का कार्य चालू किया गया। आज ग्रामीणों ने पूर्ण रूप से काम को रोक दिया। आजतक जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। हमलोगों के आदिवासी शासन दिरी को भी हटा दिया गया एवं पूजा स्थल को क्षतिग्रस्त किया गया। जिसमें ग्रामीणों के महिला , पुरुष , बुजुर्ग ने इसका घोर विरोध किया। ग्रामीणों के बात मानकर सड़क निर्माण कार्य आज बंद कर दिये।
