मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत प्रखंड कार्यालय खूंटपानी में लाभुकों के बीच बकरी का किया गया वितरण

खूंटपानी प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 10 लाभुकों के बीच बकरी का वितरण किया गया.प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा व बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने लाभुकों के बीच वितरण किया.लाभुकों के बीच 75 प्रतिशत व 90 प्रतिशत सब्सिडी पर चार-चार बकरी तथा एक-एक बकरा बांटा गया।

प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है.बकरी पालन किसानों के लिए एटीएम के समान है.जब चाहे उसे बेचकर अपनी जरूरत पूरा कर सकते हैं. मौके पर बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी मुकेश सिंह,रमेश बोदरा समेत विभिन्न गांव के लाभुक उपस्थित थे.
