मनोहरपुर में अवैध बालू लदा हाईवा पकड़ाया, वाहन मनोहरपुर के चर्चित माफिया का
मनोहरपुर , गोइलकेरा में बड़े पैमाने पर हो रहा है बालू का अवैध उठाव और कारोबार, कोयल नदी में चर्चित बालू माफियाओं का कब्जा
मनोहरपुर – गोइलकेरा में बड़े पैमानों पर कोयल नदी से बालू चोरों , तस्करो द्वारा कराया जा रहा है और प्रतिदिन दर्जनों हाईवे ट्रैक्टर से कोयल नदी स्थित बालू घाटों से बालों का अवैध खनन उठाओ और कारोबार किया जाता है दर्जनों अवैध बालू लगा वाहन सड़कों पर दौड़ता रहता है।

माननीय न्यायालय एनजीटी की रोक और मुख्यमंत्री द्वारा बालू चोरी, तस्करी भंडारण एवं अवैध कारोबार पर रोक लगाने के सख्त निर्देश के बावजूद पश्चिमी सिंहभूम जिले में नदियों, बालू घाटों से बालू का अवैध खनन, उठाव ,भंडारण ,परिवहन और कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को चाईबासा में अवैध बालू लदा 3 हाईवा पकड़ा गया था। कल मनोहरपुर में भी देर रात्रि एक अवैध बालू लदा वाहन पकड़ा गया है। इसमें बालू से संबंधित कोई चालान नहीं है। खनन विभाग के पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा से दलबल के साथ मनोहरपुर पहुंचकर बालू चोरी तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक अवैध बालू लदे वाहन Jh16A -9469 को पकड़ा।

जबकि खनन विभाग की छापामारी की सूचना बालू चोरों तस्करों को पहले ही मिल गई, जिसके कारण दर्जनों वाहन बचकर भागने में सफल रहे ।लेकिन एक अवैध बालू लदा वहां पकड़ा गया है जो मनोहरपुर का चर्चित बालू माफिया का वहां है ।उक्त चर्चित बालू बालू माफिया द्वारा मनोहरपुर , गोईलकेरा में कोयल नदी से दलकी पोकाम आदि क्षेत्रों में भारी पैमाने पर बालू का अवैध कारोबार, परिवहन किया जा रहा है । उक्त पकड़े गए अवैध बालू वाहन Jh16A -9469 में बालू से संबंधित कोई भी चालान नहीं था। खनन पदाधिकारी ने पकड़े गए वाहन को मनोहरपुर पुलिस को सौंप दिया है । अब बालू माफिया उड़ीसा आदि का फर्जी चालान जुगाड़ कर मामले को सेटिंग गेटिंग में लग गया है।
