जुनैद खान के साथ ही ये Bollywood एक्टर्स के डेब्यू के वक्त भी विवादित थे, और एक बार तो फिल्म का नाम बदलना पड़ा था।
आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म ‘महाराज’ ने काफी चर्चा में थी। इसकी रिलीज़ के समय वैष्णव समुदाय के लोगों ने इसके खिलाफ विरोध जताया था और इसे बैन करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इस फिल्म ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई

सलमान खान को बदलना पड़ा था फिल्म का नाम
टल गई थी महाराज की रिलीज डेट
केदारनाथ पर लगाया गया लव जिहाद फैलाने का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: जब कोई स्टार अपनी डेब्यू फिल्म के साथ स्टार्ट करता है, तो उसमें बहुत सारी उम्मीदें और आशाएं जुड़ी होती हैं। वह चाहता है कि वह अपनी फिल्म में 100 प्रतिशत दे ताकि उसका किरदार लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़े। इसे कहीं भी फीका नहीं पड़ने देना चाहता। हालांकि, कुछ फिल्में आसानी से सिल्वर स्क्रीन पर अपनी जगह बना लेती हैं, वहीं कुछ फिल्में विवादों में फंस जाती हैं। लेकिन क्या होगा अगर आपकी पहली फिल्म ही रिलीज़ के समय कोर्ट के झंझटों में फंस जाए और उस पर तलवार चलने की समस्या आ जाए?
आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी पहली फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में थे। वैष्णव संप्रदाय के लोगों ने फिल्म को मध्य प्रदेश में बैन करने की मांग की थी। आज आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिनकी पहली ही फिल्म को लेकर विवाद हो गया था।
जुनैद खान

बॉलीवुड स्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान को अपनी पहली फिल्म “महाराज” की रिलीज़ के समय कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस फिल्म को वैष्णव धार्मिक नेता और समाज सुधारक करसनदास मुलजी के बीच 1862 के मानहानि मामले पर आधारित याचिका के खिलाफ विवाद उठा था।
उन्होंने दावा किया कि फिल्म ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। हालांकि, गुजरात उच्च न्यायालय ने फिल्म देखने के बाद इसकी रिलीज़ पर लगी रोक हटा दी और कहा कि फिल्म में ‘कुछ भी आपत्तिजनक या अपमानजनक नहीं है।’ फिल्म की पहले 14 जून को रिलीज़ होने की योजना थी, लेकिन कंट्रोवर्सी के बाद में इसे नेटफ्लिक्स पर 22 जून को रिलीज़ किया गया।
आयुष शर्मा

सलमान खान द्वारा निर्मित आयुष शर्मा की पहली फिल्म लवरात्रि को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी)की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। संगठन के सदस्यों ने फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि इसमें हिंदू त्योहार नवरात्रि के महत्व को तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया है।
वहीं बिहार की एक अदालत ने सलमान खान के खिलाफ एफआईआर का आदेश देकर विवाद को और हवा दे दी। इसमें कहा गया कि फिल्म के टाइटल ने अश्लीलता को बढ़ावा दिया और धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए फिल्म का नाम बदलकर लवयात्री कर दिया गया।
सारा अली खान

सुशांत सिंह राजपूत के साथ सारा अली खान की पहली फिल्म केदारनाथ रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई थी। फिल्म साल 2013 में आई केदारनाथ बाढ पर बनी थी। रिलीज से पहले ही श्राइन बोर्ड के पुजारियों और हिंदू समूहों से विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने इस पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

दरअसल फिल्म के एक दृश्य में सुशांत सिंह राजपूत (फिल्म में मंशूर खान) और सारा अली खान का किसिंग सीन था जिस पर लोगों ने विरोध दर्ज किया था। विरोध प्रदर्शन के कारण इसे उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि, बाद में एक अदालत ने फिल्म के खिलाफ जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज करते हुए इसे प्रचार स्टंट करार दिया और शिकायतकर्ता पर जुर्माना लगाया।
माहिरा खान

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने बॉलीवुड फिल्म रईस से डेब्यू किया था। इस फिल्म को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख खान को एक इस्लामिक जुलूस में कूदते हुए दिखाने वाले दृश्य को शिया मुस्लिम समुदाय ने अपमानजनक माना।
इसके अतिरिक्त, 2016 के उरी हमले के बाद राजनीतिक माहौल के कारण बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों पर वैसे ही अनऑफिशियल बैन लग गया था। बाद में एक्ट्रेस ने इस विवाद के कारण उन पर पड़ने वाले इमोशनल बदलाव को लेकर भी बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उस बीच वो एंग्जायटी और डिप्रेशन से जूझ रही थीं।

Aamir Khan’s son Junaid’s film ‘Maharaj’ was much talked about. At the time of its release, people of Vaishnav community had protested against it and demanded to ban it. He had said that this film hurt his religious sentiments
Salman Khan had to change the name of the film
Maharaj’s release date was postponed
Kedarnath accused of spreading love jihad
Entertainment Desk, New Delhi: When a star starts with his debut film, there are a lot of hopes and expectations attached to it. He wants him to give 100 percent in his film so that his character leaves a deep impression in the hearts of people. Don’t want to let it fade away anywhere. However, some films easily make their place on the silver screen, while some films get entangled in controversies. But what if your first film gets entangled in court troubles at the time of its release and there is a problem of sword fighting on it?
Aamir Khan’s son Junaid Khan was in the news for his first film. People of Vaishnav sect had demanded to ban the film in Madhya Pradesh. Today we will tell you about some such actors who had controversy regarding their very first film.
Junaid Khan

Junaid Khan, son of Bollywood star Aamir Khan, had to face many challenges at the time of the release of his debut film “Maharaj”. The film faced controversy over a petition based on an 1862 defamation case between Vaishnav religious leader and social reformer Karsandas Mulji.
He claimed that the film had hurt religious sentiments. However, the Gujarat High Court, after watching the film, lifted the stay on its release and said that ‘there is nothing objectionable or derogatory’ in the film. The film was initially planned to be released on June 14, but after controversy, it was released on Netflix on June 22.
Ayush Sharma
Ayush Sharma’s first film Loveratri, produced by Salman Khan, had to face the displeasure of Vishwa Hindu Parishad (VHP). Members of the organization objected to the title of the film, alleging that it distorted the importance of the Hindu festival Navratri.
A court in Bihar further fueled the controversy by ordering an FIR against Salman Khan. It said that the title of the film promoted obscenity and hurt religious sentiments. To resolve this issue, the name of the film was changed to Loveyatri.

Sara Ali Khan
Sara Ali Khan’s first film Kedarnath with Sushant Singh Rajput was in controversy even before its release. The film was made on the Kedarnath flood that occurred in 2013. Even before its release it faced opposition from priests of the Shrine Board and Hindu groups. People accused it of promoting ‘Love Jihad’.
Actually, in one scene of the film, there was a kissing scene of Sushant Singh Rajput (Mansoor Khan in the film) and Sara Ali Khan, on which people had protested. It was banned in some parts of Uttarakhand due to protests. However, a court later dismissed the public interest litigation (PIL) against the film, calling it a publicity stunt and fined the complainant.
Mahira Khan
Pakistani actress Mahira Khan made her debut with the Bollywood film Raees. There was a lot of controversy regarding this film also. The scene in the film’s trailer showing Shah Rukh Khan jumping into an Islamic procession was considered offensive by the Shia Muslim community.
Additionally, due to the political atmosphere after the 2016 Uri attack, Pakistani artistes were similarly unofficially banned in Bollywood. Later, the actress also talked about the emotional changes this controversy had on her. The actress told that during that time she was struggling with anxiety and depression.

