मानवता की मिसाल : खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा की पत्नी विनीता होनहागा ने 7 वर्ष की बच्ची के लिए किया रक्तदान


खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड खरसावां गाँव तेलाइडीह में सात साल की बच्ची तन्नू प्रधान को थैलेसीमिया बीमारी से ग्रसित होने से बच्ची की मां ने मदद के लिए गुहार लगाई, हर महीना खून की कमी हो जाने से हर एक महीना पर खून चढ़ाना पड़ता है। ब्लड बैंक चाईबासा में A+ प्लस ब्लड नहीं होने के कारण बच्ची की मां काफी परेशान थी।बच्ची की मां ने खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा से मदद की गुहार लगाई।

प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने संज्ञान लेते हुए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचकर बच्ची को मदद के लिए ब्लड की व्यवस्था हो जाने का भरोसा दिया। बच्ची का ब्लड ग्रुप A+ था, उनकी पत्नी का ब्लड ग्रुप मैच होने के कारण प्रखंड प्रमुख ने अपने पत्नी विनीता होनहागा को ब्लड डोनेशन करने को कहा और उनकी पत्नी तुरंत तैयार हो गई। उनकी पत्नी रक्तदान करके बहुत खुश है, उन्होंने कहा इंसान को इंसान के काम आना चाहिए। हर इंसान को रक्तदान करना चाहिए।बच्ची की मां ने विनीता होनहागा के प्रति आभार जताया।
An example of humanity: Vinita Honhaga, wife of Khuntapani block chief Siddharth Honhaga, donated blood for a 7-year-old girl
