Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

JBKSS/JLKM केंद्रीय संगठन मंत्री उदय बंकिरा ने की SDO से मुलाक़ात, ज्ञापन और धरना पर लगी रोक पर की वार्ता

Saraikella:- JBKSS/JLKM के केंद्रीय संगठन मंत्री उदय बंकिरा के नेतृत्व में आज कमारबासा ग्राम वाशियों ने SDO से मुलाक़ात की। विदित हो कि बीते 27 जून 2024 को कामरबासा के ग्रामीणों ने रुंगटा द्वारा चालियमा में बैठाए जा रहा सीमेंट फैक्ट्री के ख़िलाफ़ ज्ञापन देने और धरना प्रदर्शन करने की अनुमति माँगी थी, जिसको प्रखंड मुख्यालय ने अनुमति देने से इंकार कर दिया। आज उदय बंकिरा ने इस विषय में SDO से मुलाक़ात की और ज्ञापन देने की अनुमति ना देने को मौलिक अधिकार का हनन बताया।

मौक़े पर उदय ने कहा चलियामा के फैक्ट्री लगने के ख़िलाफ़ 9 ग्राम के लोगो ने ग्रामसभा की थी और फैक्ट्री को नहीं लगने देने पर सहमति बनी थी। जिस स्थान पर फैक्ट्री लग रही है वहाँ हरा-भरा डूँगरी है जिसको किसी भी हाल में ग्रामीण उजड़ता हुआ नहीं देख सकते। रुंगटा के इस प्रोजेक्ट पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय में ज्ञापन देने और धरना प्रदर्शन देने के लिए अनुमति माँगी थी जिसको शांति भंग का हवाला देते हुए मना कर दिया गया। आज SDO से मुलाक़ात कर इस संदर्भ में वार्ता हुई और SDO ने ज्ञापन देने की अनुमति दी हालाँकि धरना प्रदर्शन की अनुमति पर उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। आगे उदय ने कहा धरना पर बैठने की अनुमति के लिए हम हायर ऑफिशियल्स के पास जाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *