Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुहर्रम को लेकर खरसावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील, पुलिस की रहेगी कड़ी नजर

मुहर्रम का त्यीहार शांति सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर खरसावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी एवं अंचल अधिकारी शीला उरांव ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि खरसावां में निर्धारित रूट पर मुहर्रम का जुलूस एक दिन बाद 18 जुलाई को शाम 4:00 बजे निकाल जाएगा इस दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी तथा धर्म समुदाय से जुड़े किसी भी आपतिजनक पोस्ट की जानकारी ग्रुप में जुड़े एडमिन को देनी होगी।

मुहर्रम के दौरान शांति एवं सद् भाव का माहौल कायम रखने के लिए डिजिटल वालेटियर ग्रुप बनाया जाएगा जो सोशल मीडिया में बन जो सोशल मीडिया में बने ग्रुप पर नजर रखेगा मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी शीला उरांव, एस आई सुधांशु कुमार, एएसआई पतरस आईन, हकिक अंसारी, एस आई अवधेश कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, एस आई जैतून मिज, मुखिया सुनीता तापे, मो दिलदार, खालिद खान, मो राज, तबरेज़, गोवर्धन राउत, मी माहिर, मी वाहिद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *