शोभापुर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला गया मोहर्रम जुलूस, प्रशासन रही मुश्तैद

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के एक मात्र मुस्लिम गांव शोभापुर में बुधवार को मुस्लिम समुदाय ने शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम मनाया। इस मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी , सीओ हरिशचंद्र मुंडा , थाना प्रभारी अमिश कुमार दल-बल के साथ मौजूद रहे। सभी ने मुस्लिम समुदाय को मोहर्रम को लेकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान गांव के अंदर ही मोहर्रम का झंडा जुलूस निकाला गया। सर्वप्रथम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और इमामबाड़ा से ईदगाह तक जुलूस निकाला , इस दौरान अंजुमन मुस्लिम कमेटी शोभापुर के सदर शेर मोहम्मद ने कहा कि मोहर्रम के महीने के दसवें दिन हजरत इमाम हुसैन ने अपने साथियों के साथ कर्बला के मैदान में आपसी शहादत दी थी , उनकी शहादत को याद करते हुए आज के दिन मुस्लिम समुदाय द्वारा जुलूस निकाला जाता है।

इमाम हुसैन साहब ने एक समुदाय नहीं अपितु पूरी इंसानियत के लिए अपना सर कलम करवा दिया था। उन्होंने कभी जुल्म और अत्याचार के आगे सर नहीं झुकाया और यही संदेश सभी लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि आज के दिन उनकी याद में मातम मनाया जाता है और दुआ की जाती है कि देश में अमन और चेन कायम रहे। इस दौरान अंजुमन मुस्लिम कमेटी के शेख नुरुल साहब , मोहम्मद नजरूल , मोहम्मद अलीम , गुल मोहम्मद , जिकरुल हुसैन , मुश्ताहब हुसैन , मोहम्मद खालिद , इस्माइल आजाद , सब्बीर अंसारी , मोहम्मद रियाजउद्दीन , अब्दुल कादिर , मोहम्मद सेराज , शाहबाज आलम , सरफराज , अली हुसैन, मुराद अली , मोहम्मद जमील फैसल , रेहान आदि उपस्थित थे।
