Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने की नए अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद बर्नवाल से शिष्टाचार मुलाकात

खुंटपानी प्रखंड के नए अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद बर्नवाल से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए और नए पद ग्रहण करने के लिए अंचल अधिकारी को खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने पौधा देकर नई पारी की शुरुआत करने की शुभकामनाएं दी।

काफी दिनों से अंचल अधिकारी के नहीं रहने से ग्रामीण जनताओं को काफी परेशानियां होती थी। समय पर बच्चों का सर्टिफिकेट भी नहीं बनता था। जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र पर भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। समय पर दस्तावेज नहीं बनती थी। प्रखंड में नए अंचल अधिकारी आने से सभी ग्रामीण जनताओं को उम्मीद की आस बनी। प्रखंड में सभी कर्मचारियों के द्वारा नए अंचल अधिकारी को स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *