Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अपर उपायुक्त ने की यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने पर हुई चर्चा

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई । अपर उपायुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक में हिट एंड रन में मुआवजा भुगतान, ब्लैक स्पॉट, सड़क दुर्घटनाएं, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट के चालकों पर कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने पर चर्चा की गई । जून माह में 31 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें 14 लोगों की मृत्यु व 20 लोग गम्भीर रुप से घायल हुए ।

सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर करते हुए गलती दिशा में ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई का निदेश दिया गया। कई सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में गलत दिशा में ड्राइविंग ही प्रमुख कारण पाया गया । जून माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 353 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया । वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करते पकड़े जाने पर दोषियों से 11 लाख रू. से ज्यादा जुर्माना वसूला गया ।

हिट एंड रन मामले में लंबित आवेदनों पर तेज गति से कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवारों को मुआवजा भुगतान का निर्देश दिया गया । ओरस्पीडिंग व स्टंटबाजी करने वाले युवाओं को चिन्हित कर प्रभावी करने की बात कही गई । बैठक में डीटीओ श्री धनंजय, शिक्षा विभाग, एनएचएआई, ट्रैफिक डीएसपी समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *