Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां थाना प्रभारी एक्शन मोड में, पैदल गस्ती कर अड्डेबाजी के खिलाफ चलाया अभियान, अड्डेबाजी, छेड़खानी सहित अपराध नियंत्रण पर करेगी फोकस – गौरव

सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस कप्तान मुकेश लुणायत के द्वारा “प्रहरी” योजना की शुरुआत के बाद से खरसवां थाना प्रभारी गौरव कुमार इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

इसी क्रम खरसावां थाना प्रभारी पुलिस जवानो के साथ खरसावां चादनी चौक, खरसावां ब्लॉक परिसर, खरसावां साप्ताहिक हाट परिसर, खरसावां शहीद पार्क सहित विभिन्न जगहों पर रात्रि पैदल गस्ती कर और अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया। खरसावां पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान से अड्डेबाजी करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

मौके पर श्री कुमार ने कहा कि इस पहल में पुलिस मुख्य रूप से अड्डेबाजी, स्कूल कॉलेज के पास छेड़खानी, अतिक्रमण समेत अपराध नियंत्रण से जुड़े विषयों पर फोकस करेगी।मालूम हो कि बीते दिनों जिला के पुलिस कप्तान द्वारा अपराध और अपराधियों के ऊपर नकेल कसने के लिए प्रहरी योजना की शुरुआत की है। इसके बाद से रोजाना रात्रि में पुलिस की गस्ती बढ़ गई है। वहीं पुलिस पैदल गस्ती कर अभियान भी चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *