खरसावां के सोना सिंचाई योजना के नहर में गंदगी का अंबार

खरसावां के चांदनी चौक से होकर गुजरने वाली सोना सिंचाई योजना के नहर में गंदगी के साथ थर्माकोल व प्लास्टिक के प्लेट प्लास्टिक का बोतल बह रहा है नहर का पानी किसानों के खेत सिंचाई के लिए पहुंचता है नहर से कचरा व गंदगी युक्ति पानी खेती में पहुंचने से किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ।

लंबे समय से नहर की साफ सफाई नहीं हुई है नहर में झुरमुट भी निकल आये है। बारिश के इस मौसम में नहर का पानी खेती में छोड़ने से पानी के साथ गंदगी भी खेती मैं पहुंच रही है। किसानों ने सिंचाई नहर की साफ सफाई कराने की जल संसाधन विभाग से मांग की है। नहर के आसपास दुकानदारों ने अपने खुद सफाई करते देखा गया।

