Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर के आशियाना बिल्डिंग के दूसरे तल्ले पर स्थित टाइल्स शोरूम में लगी भीषण आग

आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशियाना बिल्डिंग के दूसरे तल्ले पर स्थित टाइल्स शोरूम में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। बन्द टाइल्स की दुकान में आग लगने के चलते देर रात बिल्डिंग में अफरा -तफरी मच गई.आग लगने के बाद टाइल्स शोरूम के खिड़की से आग की लपटे बाहर निकलता लोगों ने देखा. धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर रहे आग के चलते लोग बिल्डिंग से बाहर भागने लगे।

घटना की जानकारी फौरन आदित्यपुर पुलिस एवं झारखंड अग्निशामन दल को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग बुझाया. दूसरे तल्ले पर हुई आगजनी की ऑपरेशन घटना को देखते हुए झारखंड अग्निशमन दल की दो गाड़ियां एवं टाटा स्टील फायर ग्रेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है. आगजनी के इस घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है. आशंका जाहिर की जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते बंद शोरूम में आग लगी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *