चक्रधरपुर डिवीजन के बड़ाबम्बो- राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच हावड़ा- मुम्बई मेल दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल, राहत और बचाव जारी

चक्रधरपुर: हावड़ा- मुम्बई मार्ग पर चक्रधरपुर डिवीजन के बड़ाबम्बो- राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटो बेड़ा गांव के समीप मंगलवार तड़के हावड़ा- मुम्बई मेल ट्रेन संख्या 12810 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. चार जनरल बोगी को छोड़ बाकी सभी बोगियां बेपटरी हुई है.

इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है. डीआरएम और रेलवे के वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। सूचना मिलते ही सरायकेला खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल स्थानीय ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। कई यात्रियों केघायल होने की सूचना है। फिलहाल स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

बताया जाता है कि ट्रेन टाटानगर से खुलते ही बड़ाबांबो से आगे बढ़ जाती है।अचानक तेज आवाज के साथ ट्रेन पटरी से उतर गई। घटना सुबह करीब 4.30 बजे की बताई जा रही है। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मदद पहुंचाई। कई घायल बाहर आ गए हैं। घटना कैसे हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
