प्राचीन चंद्रेश्वर महादेव शिव मंदिर चंद्री में पूजा अर्चना कर समाजसेवी डॉ विजय ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली

चक्रधरपुर : सावन माह के दूसरे सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत चंद्री पंचायत में स्थित 250 वर्ष पुराना प्राचीन चंद्रेश्वर महादेव शिव मंदिर में समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना किया. मंदिर पहुंचने वाले सैकड़ो श्रद्धालुओं का कामना करते हुए पुजारी महेश्वर महतो ने पूजा अर्चना किया।

वहीं मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा भव्य लंगर का आयोजन किया गया. सदस्यों ने खीर, पुरी, खिचड़ी, सब्जी का भोग लगाकर आने वाले श्रद्धालुओं को बैठक प्रसाद का वितरण किया. मंदिर के सक्रिय सदस्य राजेंद्र महतो ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह सोमवार के दिन मंदिर में भव्य लंगर का आयोजन किया जाता है. जिसमें सैकड़ो की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होता है. इस मौके पर रवि महतो समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
