Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

हावड़ा मुंबई मेल दुर्घटना अपडेट : दो यात्रियों का शव निकाला गया, तीन यात्रियों को निकालने की कोशिश जारी

मंगलवार तड़के हावड़ा मुम्बई मार्ग पर चक्रधरपुर डिवीजन के बडाबम्बी _राज खरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पीटी बेड़ा गांव के समीप ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त ही गई है इसमें सैकड़ो यात्रायी के घायल होने की सूचना है मिली जानकारी के अनुसार पीटी बेड़ा के समीप पील संख्या 219 के समीप एक माल गाड़ी बेपटरी हुई थी।

इस दौरान टाटानगर के ओर से आ रही है हावड़ा मुब ई मेल टकरा गई जिससे हावड़ा मुंबई मेल के चार बोगी छोड़ 18 बीगी बेपटरी हो गई अभी भी तीन यात्री बोगी में फंसे हुए हैं दो यात्री को बाहर निकल गया उनकी मौत हो गई थी तीन को निकालने का प्रयास किया जा रहा है रेलवे के तमाम आलाधिकारी मौके पर कैप कर रहे हैं। वही सुरक्षित बचे यात्रियों को विशेष ट्रेन से चक्रधरपुर ले जाया गया है।

जहां घायलों को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल एवं आसपास के अस्पताल में ले जाया गया है इस हादसे में अभी तक दो यात्रियों की मौत हो गया है घटना के वक्त दोनों यात्री बाथरूम में थे उन्हें गैस कटर के सहारे बाथरूम से बाहर निकाला गया। इधर रेलवे ने चक्रधरपुर से खुलने वाले सभी पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *