Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के सभी पंचायतों में झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की हुई शुरुआत,10 अगस्त तक चलेगा कैंप

खरसावां प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में शनिवार को झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की शुरुआत हुई। खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक दशरथ गागराई ने दीप प्रज्वलित कर योजना का शुभारंभ किया विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार हर महिला के सम्मान के लिए संकल्पित है राज्य सरकार अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है।

इस योजना के लिये सभी पंचायत में 10 अगस्त तक कैंप लगाकर आवेदन लिये जायगे। 21 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपये सम्मान राशि दी जाएगी उन्होंने अधिकारियों को भी योजना के प्रचार प्रसार गांव कस्बी तक पूरा करने वाली सभी महिलाओं से आवेदन लेने को कहा। गागराई ने कहा कि झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता सह सशक्त बनाने के लिय इस योजना को शुरू किया है ।

कैंप लगाकर महिलाओं से आवेदन प्राप्त कर कर झारखंड सरकार की वेबसाइट पर अपलोडिंग कार्य शुरू हुआ। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, मुखिया रश्मि सोय, बासंती गागराई, अजय सामड, अर्जुन गोप आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *