आमजनों के लिए विकास, क्षेत्र की समस्या एवं सत्य न्याय को लेकर विधानसभा चुनाव में हमारा प्रत्याशी उतरेगा:- विश्राम मुंडा
चक्रधरपुर। झारखंड में 2 महीना के अंदर विधानसभा चुनाव होने को है। जनता की मांग एवं इच्छा को जानते हुए पुर्वी जमशेदपुर के निर्दलीय विधायक सरयु राय ने पटना में जदयू पार्टी का दामन थामा। इसको बधाई देने के लिए जनता दल युनाइटेड कोल्हान प्रमाण्डल के तीनों जिलाध्यक्ष पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिलाध्यक्ष बिश्राम मुण्डा, सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, पूर्व सिंहभूम जमशेदपुर जिलाध्यक्ष बिश्राम प्रसाद, प्रदेश महासचिव अंजलि सिंह, अशोक कुमार जिला उपाध्यक्ष उनके निवास स्थान पहुंचे।

माननीय पूर्व मंत्री सह विधायक पूर्वी जमशेदपुर सरयू राय जी को सरायकेला खरसावां के प्रसिद्ध लड्डू खिलकर और बुके देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विश्राम मुंडा ने कहा कि विधायक सरयू राय के दिशा निर्देश से झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा विधायक सरयू राय के जदयू पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत हुई है।उन्होंने कहा हम सभी लोगों की कोशिश होगी लोगो का विकास, क्षेत्र की समस्या एवं सत्य न्याय को लेकर विधानसभा चुनाव में हमारा प्रत्याशी उतरेगा। अधिक से अधिक हमारे पार्टी के कार्यकर्ता विधायक बने यही हम लोगों की कोशिश होगी। उन्होंने कहा झारखंड की जनता झामुमों एवं अन्य पार्टियों को कई बार देख चुकी है।क्षेत्र का विकास को लेकर यहां के लोग बदलाव चाहते हैं। इसलिए जदयू पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जनता को उसका हक दिलाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा आने वाला विधानसभा चुनाव में जदयू अच्छा से अच्छा करने का प्रयास करेगी जिससे लोग उनके कार्यों को देखते हुए जदयू पार्टी को वोट देकर विजय बनाएंगे।

विधायक सरयू राय ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप लोग विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।जीत हम लोगों की पक्की होगी लोग हमारे कार्यों को देखते हुए हमें वोट देंगे और झारखंड में जदयू एक नया इतिहास लिखेगी। इस मौके पर अमित कुमार जिला सचिव, अलोक कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह, बी एन सिंह, संजय सिंह यादव, अनुप कुमार, शंकर प्रसाद, अमार कुमार थापा, अम्बिका प्रसाद, राकेश रोशन, राकेश कुमार सिंह आदि मौजुद रहे।
