Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

युवा सोच, युवा जोश के साथ युवा आजसू राज्य के नवनिर्माण में महती भूमिका निभायेगी – पियूष चौधरी

दुलमी प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत इचातू के शिवालय मंदिर प्रांगण में युवाओं की बैठक संपन्न हुए। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रभारी तापेश्वर महतो जी एवं संचालन युवा नेता पंकज कुमार ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि युवा नेता सह समाजसेवी पीयूष चौधरी जी एवं विशिष्ट अतिथि युवा आजसू दुलमी प्रभारी अरविंद महतो जी, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार जी तथा जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार महतो जी उपस्थित हुए। इस दौरान युवा आजसू संयोजक मंडली का गठन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि Piyush Choudhary जी ने कहा कि राज्य के निर्माण में युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। आज वक्त की मांग है कि फिर से युवा आगे आएं और राज्य के नवनिर्माण की दिशा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। युवा सोच, युवा जोश के साथ युवा आजसू आजसू राज्य के नवनिर्माण में महती भूमिका निभायेगी। साथ ही संयोजक मंडली को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन करेंगे।

आपसी तालमेल और समझ बूझ के काम करें और यह तय करें कि युवा आजसू राज्य के युवाओं का आवाज बने और उनके हक और अधिकार की लड़ाई में हमेशा खड़ी रहे। बैठक में मुख्य रूप से भीम महतो, आयुष पटेल, अजय महतो, अमित महतो, सत्यम पांडेय, सुभाष कु महतो, योगेश कुमार, ऋतिक कुमार, संदीप करमाली वसीम राजा, प्रवीण कुमार, सागर कुमार सहित भारी संख्या में युवा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *